
Yogi Adityanath
– फोटो : Social Media
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
शीतलहर के मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलों में कंबल खरीदने के योगी सरकार ने आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए 72 जिलों ने कंबल क्रय की प्रक्रिया पूरी कर ली है। लेकिन तीन जिलों में कंबल खरीद ना होने से मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है।
ठंड से बचाव के लिए योगी सरकार ने 75 जिलों के लिए 29 करोड़ रुपए जारी किये हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सर्दियों में कहीं किसी जिले में अलाव और कंबल की कमी नहीं होनी चाहिए। 72 जिलों में कंबल खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जबकि तीन जिलों में यह क्रिया पूरी नहीं की गई है जिस कारण सीएम के निर्देश पर तीनों जिलों के जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कानपुर देहात, संभल और एटा में कंबल खरीद की प्रक्रिया में देरी होने के कारण मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इन जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
