Lucknow News: Brajesh Pathak became the chairman of BJP's joining committee, a committee of three members was

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद सहित अन्य दलों के प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के लिए जल्द अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को तीन सदस्यीय ज्वाइनिंग कमेटी का गठन करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कमेटी में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को भी शामिल किया गया है।

सभी जिलों और संगठनात्मक क्षेत्रों से विपक्षी नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का प्रस्ता कमेटी के पास भेजा जाएगा। कमेटी प्रस्ताव का परीक्षण और संबंधित नेता के बारे में छानबीन करने के बाद उन्हें शामिल कराने की हरी झंडी देगी। वहीं बड़े नेताओं को शामिल कराने के लिए कमेटी की संस्तुति पर ही प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। उधर, भाजपा ने आगामी दिनों में शुरू होने वाले गांव चलो अभियान के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी में प्रदेश मंत्री देवेश कोरी और शंकर लोधी को भी शामिल किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *