लोगों ने अंदेशा जताया है कि शायद युवक को बिल्डिंग के ऊपर से फेंका गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस कई अलग-अलग बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। मृतक के पास से न तो मोबाइल मिला और न ही कोई अन्य दस्तावेज। इसलिए पहचान कराने में दिक्कत आ रही है।



Lucknow News: Dead body of youth found in OCR premises, suspicion of murder

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

Trending Videos



विस्तार


ओसीआर बिल्डिंग परिसर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस के आलाधिकारियों के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

Trending Videos

ओसीआर बिल्डिंग में रहने वालों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सीढि़यों के पास युवक (उम्र तकरीबन 30 वर्ष) का शव पड़ा देखा। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। एक टीम को इसके लिए लगाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। परिसर समेत आसपास जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके फुटेज देखे जा रहे हैं।

अंदेशा…बिल्डिंग के ऊपर से फेंका

स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया है कि शायद युवक को बिल्डिंग के ऊपर से फेंका गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस कई अलग-अलग बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। एक पहलू ये भी देख रही है कि युवक को कहीं बाहर मारापीटा गया और फिर वहां ले जाकर फेंक दिया गया हो। मृतक के पास से न तो मोबाइल मिला और न ही कोई अन्य दस्तावेज। इसलिए पहचान कराने में दिक्कत आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *