आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो व फोटो भी बना ली और ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और मारपीट की।


Lucknow News: Jai Ban Ziaul Haq raped a girl, pressured her to convert, arrested

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


लखनऊ में महानगर इलाके में रहने वाली एक युवती को जिया उल हक नाम के युवक ने खुद को जय बताकर प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो व फोटो भी बना ली और ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि उनके इलाके में रहने वाली युवती की दो साल पहले मेट्रो सिटी अपार्टमेंट में ड्राइवर की नौकरी करने वाले बाराबंकी के रामनगर निवासी जियाउलहक नाम के युवक से मुलाकात हुई थी। उस वक्त उसने अपना नाम जय बताया था। इसके बाद उसने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने की बात कही। युवती का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उसको कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिया।

 

इसके बाद आरोपी वीडियो व फोटो के बल पर उनको ब्लैकमेल करने लगा। डर के चलते युवती चुप रही। देखते-देखते वक्त गुजरता चला गया। युवती ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो पहले उसने टालमटोल की। ज्यादा दबाव डालने पर आरोपी ने युवती का अपना असली नाम बताया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। युवती ने उसकी हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की।जियाउलहक की हरकतों से परेशान होकर चंद रोज पहले युवती ने महानगर थाने में केस दर्ज कराया। रविवार को महानगर पुलिस ने कुकरैल बंधे के पास से आरोपी जियाउलहक को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *