Lucknow News: Jayant Chaudhary wrote a letter to CM for relaxation in age limit in police recruitment.

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में युवाओं को आयु सीमा में छूट देने हेतु राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि हाल में पुलिस भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है लेकिन इसमें आयु सीमा में छूट नहीं दी गई है।

पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 साल है। प्रदेश में पिछली भर्ती 16 नवंबर 2018 को हुई थी। पिछले पांच साल से कोई भर्ती न होने से प्रदेश के लाखों युवा इस आयु सीमा से बाहर जा चुके हैं। ऐसे में भर्ती से वंचित युवाओं के लिए आयु सीमा में छूट दिया जाना न्यायोचित होगा। जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री से इस तथ्य को संज्ञान में लेते हुए युवाओं की मांग पर सहानभूति पूर्वक विचार करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें