{“_id”:”66df91e0b9c9d74e840b6c94″,”slug”:”lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-866918-2024-09-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: धार्मिक स्थल हटाने पहुंची टीम का विरोध, वापस लौटी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में एलडीए के राप्ती अपार्टमेंट में अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थल को हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को हटाने पहुंची एलडीए की टीम का भारी विरोध हुआ। इससे टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा। इस मामले में हैं। इसमें एक पक्ष धार्मिक स्थल को हटाने और दूसरा न हटाए जाने के पक्ष में है। इसके कारण काफी समय से विवाद हो रहा है।
आवंटी यूसी राय ने बताया कि आपसी सहयोग से धर्मस्थल का निर्माण करवाया गया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवीन सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट के साथ ही आसपास के लोग इसमें पूजा करने आते हैं, फिर भी एलडीए की टीम धर्म स्थल तोड़ने आई थी। इससे नाराज आवंटियों ने टीम को गेट पर ही रोक लिया। विरोध देखते हुए टीम को लौटना पड़ा। टीम को आवंटियों ने धर्मस्थल न हटाने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है। इस मौके पर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमा शंकर दुबे सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
