
बाजरा
– फोटो : istock
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
प्रदेश में राशनकार्ड धारकों के लिए अब बाजरा भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, इस संबंध में खाद्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत फरवरी से चावल व गेहूं की मात्रा को कम करते हुए बाजरे का वितरण भी शामिल किया गया है।
अब तक लाभार्थियों को हर महीने 35 किलोग्राम राशन में 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल निशुल्क दिया जाता है। फरवरी से 14 किलोग्राम गेहूं, 10 किलोग्राम बाजरा और 11 किलोग्राम चावल दिया जाएगा।
