
यूपी रोडवेज।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज माघ मेले के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। गोरखपुर क्षेत्र से 380, काशी व लखनऊ से 300 बसें चलाई जाएंगी।
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रयागराज में 15 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले के लिए परिवहन निगम पूरी तरह तैयार है। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा एवं महाशिवरात्रि प्रमुख स्नान पर्व है। इन दिनों में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। निगम की ओर 2800 बसों का संचालन किया जाता है। माघ मेले के लिए 1000 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें 200 बसें रिजर्व भी रखी गई हैं। प्रयागराज से काशी, विंध्याचल, चित्रकूट एवं अयोध्या के लिए 80 बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। परिवहन मंत्री ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र से 380, आजमगढ़ क्षेत्र से 360 , वाराणसी क्षेत्र से 300,अयोध्या क्षेत्र से 220, चित्रकूटधाम से 230, झांसी क्षेत्र से 50,कानपुर क्षेत्र से 260,लखनऊ से 300, प्रयागराज क्षेत्र से 550,देवीपाटन क्षेत्र से 150 बसों का संचालन किया जाएगा।
