Lucknow News: Search for Gayatri's benami properties in Mumbai as well as Goa.

पूर्वमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति।
– फोटो : AMETHI

विस्तार


सपा सरकार में अंजाम दिए गये खनन घोटाले की ईडी जांच का सामना कर रहे तत्कालीन मंत्री गायत्री प्रजापति ने अपनी काली कमाई को मुंबई के अलावा गोवा में भी निवेश किया है। दरअसल, ईडी को सुराग मिला है कि गायत्री ने गोवा में भी कुछ बेनामी संपत्तियों में निवेश किया था। इसी वजह से सोमवार को छापों में मिले बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद इनके बेनामीदारों को तलब करके पूछताछ की जाएगी।

ईडी की जांच में सामने आया है कि गायत्री ने अपनी काली कमाई का निवेश सबसे ज्यादा मुंबई में किया है। सोमवार को गायत्री के मुंबई के ठिकानों पर छापों में जिन छह फ्लैट का पता चला है, उनकी कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है। बता दें कि दो वर्ष पहले भी ईडी ने मुंबई में गायत्री के चार विला को जब्त किया था, जिनकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक थी।

अधिकारियों के मुताबिक इन सारी संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत 50 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ईडी ने दो वर्ष पूर्व गायत्री के बेटों अनुराग प्रजापति और अनिल प्रजापति को तलब करके पूछताछ भी की थी। अब बहुओं के नाम फ्लैट खरीदने के सुबूत मिलने के बाद उनको भी तलब किया जाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *