Lucknow News: Solar fencing will be done for leopards in Balrampur, Bijnor and Pilibhit also

तेंदुआ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तेंदुओं को जंगल से बाहर आने की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए बलरामपुर, बिजनौर और पीलीभीत में सोलर फेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए वन विभाग ने राहत विभाग को 79 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भेज दिया गया है।

आए दिन तेंदुए आबादी वाले हिस्सों में आकर हमला कर रहे हैं। जनवरी में अब तक वन विभाग ऐसे तीन तेंदुओं को पकड़ चुका है। इस समस्या से निपटने के लिए सोलर फेंसिंग का निर्णय लिया गया है, ताकि तेंदुओं को जंगल बाहर आने से रोका जाएगा। जैसे ही वे बाहर आने की कोशिश करेंगे, तार के जाल से उन्हें हल्का झटका लगेगा।

दुधवा नेशनल पार्क में सोलर फेंसिंग का काम इन दिनों चल रहा है। इसी तरह की फेंसिंग बलरामपुर, बिजनौर और पीलभीत में कराने का प्रस्ताव काफी पहले वन विभाग ने तैयार किया था। अब यह राहत विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन जंगलों में सोलर फेंसिंग को मंजूरी मिलने से मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने में मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें