लखनऊ। पूर्व मध्य रेलवे के बगहा-वाल्मीकि नगर खंड में दोहरीकरण कार्य के चलते अमरनाथ एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें 12 सितंबर से अलग-अलग तारीखों में कैंसिल रहेंगी। कई बदले रूट से चलाई जाएंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दरभंगा से चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 12 से 15 तक, अमृतसर से चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 12 से 15 तक निरस्त रहेगी। इसी तरह आनंदविहार टर्मिनस से चलने वाली 15530 आनंद विहार टर्मिनस सहरसा एक्सप्रेस 14 को, गुवाहाटी से चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 13 को व जम्मूतवी से चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 15 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
ये ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
13 से 15 सितंबर तक 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 12558 आनंदविहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 14 को चलने वाली 15274 आनंदविहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, 11 से 13 तक चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस, 13 से 15 सितंबर तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 13 को चलने वाली 12212 आनंदविहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15 को चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर आनंदविहार टर्मिनस-एक्सप्रेस, 14 को 15705 कटिहार-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15 सितंबर को चलने वाली 15706 नई दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस बदले रूट से चलाई जाएंगी।
रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने आगे बताया कि बापूधाम मोतिहारी से 12 सितंबर को चलने वाली 14009 बापूधाम-मोतिहारी आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस बेतिया-भैरोगंज के मध्य 90 मिनट, तो दरभंगा से 16 सितंबर को चलने वाली 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस सगौली-भैरोगंज के मध्य दो घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
