संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:57 AM IST
रायबरेली। डलमऊ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के केस में वांछित फाजिल अहमद सिद्दिकी निवासी गढि़या टोला चित्रकूट रोड थाना सिविल लाइन सतना, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फाजिल की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वह इस समय हसीनग्राम मरिया डीह चौकी बमरौली थाना धूमनगंज जिला प्रयागराज में रहता था। उसे पुलिस टीम ने डलमऊ मार्ग स्थित गंगा नहर पुल के पास से गिफ्तार किया है।