रायबरेली। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीमों ने शहर के साथ लालगंज और डलमऊ क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने 3.95 क्विंटल क्रीम, खोवा और सोन पापड़ी को नष्ट करा दिया। खाद्य पदार्थों व मिठाइयों के 12 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।

एक टीम ने शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा पर स्थित पप्पू की दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान संदिग्ध मिलने पर पनीर, क्रीम का एक-एक व खोया के दो नमूने भरे। घटिया प्रतीत होने पर टीम ने 30 किलोग्राम खोवा व दो क्विंटल क्रीम को खाली स्थान पर ले जाकर नष्ट कराया गया।

रतापुर रोड गल्लामंडी के सामने स्थित श्याम स्वीट्स से टीम ने पनीर, दही, रंगीन छेना और कोतवाली के पास बबलू की दुकान से बूंदी का नमूना भरा। एक अन्य टीम ने लालगंज क्षेत्र के बेहटा चौराहा स्थित देव मिष्ठान भंडार से खोवा, मुराईबाग में दीप नारायण साहू की दुकान से चीनी से निर्मित बताशा और लालगंज के निराला नगर में अभिषेक गुप्ता की दुकान से बतीशा का नमूना भरा।

मुराईबाग में कुलदीप की दुकान पर जांच के दौरान टीम को सोन पापड़ी घटिया प्रतीत हुई। टीम ने नूमना भरने के साथ 1.65 क्विंटल सोन पापड़ी को नष्ट कराया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने बताया कि एफएसडीए के अधिकारियों ने नमूनों को भरकर जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *