रायबरेली। जिले के 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 3216 मरीजों की सेहत जांची की गई। जांच में बुखार के 400 रोगी मिले। सभी रोगियों का परीक्षण करने के साथ उन्हें दवाएं दी गईं।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मेले में 89 चिकित्सकों और 218 पैरामेडिकल स्टाफ की डयूटी लगाई गई थी। इलाज के लिए पहुंचे लोगों की जांच में बुखार के अलावा लीवर के 76, डायबिटीज के 399, त्वचा रोग के 100 और नेत्र रोग के 150 मरीज मिले। मेले के दौरान 560 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।

भोजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में अनुराधा, सुरेश, श्याम, प्रियांशी, अंजलि, राधा, रेनू, लक्ष्मी, विक्रम, राकेश आदि ने इलाज कराया। डॉ. बृजपाल उपाध्याय व डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मरीजों का परीक्षण किया। बताया कि बुखार, सर्दी व जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी को दवाएं दी गई। इस मौके पर अशोक कुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *