संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
रायबरेली। शहर के विद्यालयों के वाहनों की जांच के लिए शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस की टीमों ने 54 स्कूली वाहनों की जांच की। फिटनेस संबंधी खामी मिलने पर 14 वाहनों का चालान किया गया। सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि विशेष अभियान में स्कूली वाहनों की जांच कराई गई। वाहनों के संचालकों को निर्धारित मानक पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं।
