संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:39 AM IST
रायबरेली। जिले में खोले गए 91 केंद्रों पर शुक्रवार से धान खरीद शुरू की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सोनी गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले में 7720 किसानों ने धान की तौल कराने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। सभी एजेंसियों को किसानों के धान की तौल तुरंत कराने का निर्देश दिया गया है। किसान धान की तौल कराने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करवा लें। बिना पंजीयन के धान की तौल नहीं होगी।