10:33 AM, 13-May-2023

अयोध्या: भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी आगे

अयोध्या: चौथे राउंड में अयोध्या नगर निगम के भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 11072 वोट से आगे।

भाजपा 22141

सपा 11069

 

10:31 AM, 13-May-2023

गोंडा: तरबगंज में प्रथम चरण में तीन बूथों की गणना सम्पन्न

– अध्यक्ष पद के लिए यहां 808 मत पाकर निर्दलीय प्रत्याशी अशोक सिंह भाजपा प्रत्याशी से  41 मत से आगे।

– बेलसर में प्रथम चरण में चार बूथ की मतगणना सम्पन्न

सपा प्रत्याशी सुशीला 1012 मत पाकर भाजपा से 118 मत से आगे।

– नबाबगंज में निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह 566 मत पाकर निर्दलीय प्रत्याशी आकांक्षा सिंह से 06 मत से आगे।

बहराइच: नगर पंचायत पयागपुर

सपा प्रत्याशी 1318

भाजपा 388

बलरामपुर: उतरौला नगर पालिका परिषद का हाल

– उतरौला नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा की सविता गुप्ता 1262 मतों से आगे। सपा समर्थित एजाज मलिक 374 वोट से दूसरे स्थान पर।

10:23 AM, 13-May-2023

बहराइच, गोंडा और अयोध्या में ये है प्रत्याशियों का हाल


अयोध्या में हो रही मतगणना का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala

– बहराइच नगरपालिका की शुरुआती मतगणना में भाजपा को बढ़त। सुधा टेकरीवाल को मिले 183 मत। 

सपा की जाहिदा बेगम को 63 व निवर्तमान चेयरमैन रुबीना रेहान को 14 मत मिले।

– गोंडा जिले की नगर पंचायत मनकापुर का हाल

दुर्गेश कुमार भाजपा कमल – 589

रामकृपाल राहुल सपा साइकिल- 379

हसमत उल्लाह हाथ- 12

शहजादे निर्दलीय- 7

एनडीटीए- 02

– बहराइच नगर पालिका की स्थिति

भाजपा 819

सपा 348

निर्दलीय प्रत्याशी 248

– अयोध्या नगर निगम में मेयर भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 9362 मतों से आगे।

भाजपा 18026

सपा 8664

– गोंडा के मनकापुर वार्ड सदस्य का पहला चरण समय 9:45 बजे परिणाम घोषित

टेबल नंबर- 1 वार्ड संख्या -1 पटेल नगर

भाजपा प्रत्याशी वैजयंती सिंह 187 मत से जीतीं

वैजंती सिंह को 355 व रनर प्रत्याशी जयपता को 168 मत मिले।

टेबिल-1 पर वार्ड संख्या-2 भगतसिंह नगर

भाजपा प्रेमचंद चौहान 61 मत से जीते

प्रेमचंद चौहान को 193 मत

रनर सुनील को 132 मत मिले हैं

– अयोध्या नगर निगम के वीर अब्दुल हमीद वार्ड से निर्दल सलमान हैदर पार्षद पद पर 301 वोट से जीते।

– अयोध्या नगर निगम के सरदार भगत सिंह वार्ड से भाजपा के संतोष सिंह 770 वोट से पार्षद पद पर जीते।

10:15 AM, 13-May-2023

अयोध्या नगर निगम: पहले राउंड की मतगणना पूरी

– अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा के गिरीश पति त्रिपाठी  को मिले  6587 वोट। सपा के आशीष पांडे दीपू को 2808 मत मिले।

– अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में पोस्टल मतों की गिनती में निर्दल चंद्र प्रकाश वर्मा आगे। उन्हें 22 मत मिले। जबकि बीजेपी प्रत्याशी सरिता गुप्ता को पांच, बसपा प्रत्याशी सुरेश वर्मा को पांच और  सपा की शारदा को 3 मत मिले हैं।

– टांडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के पोस्टल मत की गिनती में  निर्दल शबाना और बीजेपी के प्रदीप गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर। सपा तीसरे स्थान पर

– नगर पंचायत अमेठी में पोस्टल बैलेट में आप आगे। भाजपा की अंजू और सपा की जमीरुल को मिले एक-एक मत मिला। आम आदमी पार्टी की रीना जायसवाल को तीन मत मिले। कुल पांच मत पड़े हैं।

09:58 AM, 13-May-2023

गोंडा: निर्मल टिकट के प्रबल दावेदार थे पर अंतिम समय में काटा गया

नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन निर्मल श्रीवास्तव भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन ऐन वक्त पर उनका टिकट काटकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे राजेश राय चंदानी की पत्नी लक्ष्मी राय चंदानी को दे दिया गया। टिकट न मिलने से निर्मल बागी हो गए। निर्मल अपनी पत्नी संध्या श्रीवास्तव को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा रहे हैं। निकाय चुनाव की मतगणना के लिए निर्मल श्रीवास्तव को पास जारी किया गया था।

शनिवार को वोटों की गिनती कराने के लिए निर्मल मतगणना स्थल पर पहुंचे थे लेकिन कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन ने निर्मल का पास निरस्त कर उन्हे मतगणना स्थल से बाहर निकाल दिया। पुलिस का कहना है कि निर्मल श्रीवास्तव मुकदमें में आरोपित हैं। जबकि निर्मल का आरोप है कि जिला प्रशासन मनमानी कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन पर काउंटिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

09:58 AM, 13-May-2023

गोंडा: निर्दलीय प्रत्याशी के पति निर्मल का पास रद्द कर बाहर निकाला

नगरीय निकाय चुनाव में गोंडा नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संध्या श्रीवास्तव के पति रूपेश निर्मल श्रीवास्तव का मतगणना पास रद्द कर उन्हें बाहर कर दिया गया। मतगणना शुरू होने के बाद हुई कार्रवाई से हंगामा शुरू कर दिया। निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि उनके साथ हर बार ऐसा ही होता है। वहीं निर्वाचन अधिकारी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि आपराधिक मामले होने के कारण पास निरस्त किया गया है। 

भाजपा से बागी होकर नगर पालिका चुनाव लड़ रहे निर्मल श्रीवास्तव को पुलिस ने मतगणना स्थल से बाहर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि निर्मल श्रीवास्तव पर कई मुकदमें दर्ज हैं। हालांकि पहले निर्मल को मतगणना के लिये पास जारी किया गया था लेकिन मतगणना स्थल पर उस पास को भी निरस्त कर दिया गया। निर्मल श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन पर चुनाव में धांधली की आरोप लगाया है।

 

09:45 AM, 13-May-2023

सुल्तानपुर: कादीपुर नगर पंचायत में सभासद राकेश कुमार जीते


सुल्तानपुर के लंभुआ में मतगणना का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर के कादीपुर के गांधी नगर वार्ड संख्या 1 से चुनाव चिन्ह आम के निर्दलीय सभासद प्रत्याशी राकेश कुमार ने 341 वोट पाकर प्रतिद्वंदी समरुल निशा को शिकस्त दी। समरूल को 154 मत मिले, राकेश कुमार 187 मतों से विजई हुए हैं।

अयोध्या: भाजपा के मेयर प्रत्याशी छह हजार से ज्यादा वोटों से आगे

– अयोध्या नगर निगम से भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 6941 वोट से आगे।

सुल्तानपुर:  सभासद रामफेर सोनी जीते

– पटेल नगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी रामफेर सोनी 162 मतों से चुनाव जीत गए हैं। इनका चुनाव चिन्ह तराजू रहा। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी योगेंद्र योगेंद्र को  72 वोट मिले। यह भी निर्दल प्रत्याशी थे। इस वार्ड में  भाजपा के घनश्याम को 69 व आम आदमी पार्टी को 45 वोट मिले।

– अयोध्या नगर निगम के लाजपत राय वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राम तीरथ पार्षद पद पर जीते।

– सुल्तानपुर नगर पालिका में पहले राउंड में भाजपा आगे, कांग्रेस दूसरे व सपा तीसरे स्थान पर।

09:40 AM, 13-May-2023

बाराबंकी: शुरू हुई डाक मतपत्रों की गिनती, नवाबगंज में सपा को 21, भाजपा को मिले नौ मत

बाराबंकी जिले की एक नगरपालिका और 13 नगर पंचायतों के लिए सभी छह तहसीलों पर मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल मतपत्रों की गिनती की जा रही है। नगर पालिका नवाबगंज में कुल 60 बैलट मतपत्र पड़े थे जिसमें समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शीला सिंह को 21 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव को 9 मतों से संतोष करना पड़ा। 21 मतपत्र अवैध भी मिले हैं।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने शहर के जीआईसी में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर नगर पालिका नवाबगंज के साथ नगर पंचायत जैदपुर, देवा,सतरिख और बंकी की मतगणना हो रही है।

09:39 AM, 13-May-2023

रायबरेली नगर पालिका में पोस्टल बैलेट मतों की स्थिति

कांग्रेस – 45

भाजपा – 27

सपा  – 14

 

09:37 AM, 13-May-2023

श्रावस्ती: भिनगा में सात डाक मतपत्र पड़े

– श्रावस्ती के भिनगा में सात डाक मतपत्र पड़े जिसमें से बसपा को दो, निर्दलीय प्रत्याशी अजय को दो, भाजपा को एक, सपा को एक और आप को एक वोट मिला है।

– अयोध्या पाटेश्वरी वार्ड से निर्दल प्रत्याशी अजय पांडे विजयी हुए।

– अयोध्या के कल्याण सिंह वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सूर्या की हुई जीत। भाजपा के मुरारी यादव को मिली हार।

09:34 AM, 13-May-2023

अयोध्या पार्षद का पहला परिणाम, निर्दलीय प्रत्याशी जीते

– अयोध्या नगर निगम के पार्षद का पहला परिणाम घोषित हो गया है। नगर निगम के अभिराम दास वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सुल्तान अंसारी को जीत मिली है।

– अयोध्या नगर निगम के अटल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जय नारायण सिंह पार्षद पद पर जीते।

– अयोध्या के अश्वनी पुरम वार्ड से सपा के प्रत्याशी जगत नारायण यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र यादव को 60 वोटों से हराया।

– अंबेडकरनगर के जलालपुर नगर परिषद के पोस्टल मतों की गणना में सपा की खुर्शीद जहां आगे। उन्हें 9 मत मिले जबकि भाजपा की शोभावती को 5 व बसपा की फरजाना खातून को 4 मत मिले।

– अंबेडकरनगर में अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत से बसपा की शबाना खातून आगे चल रही हैं।

– रायबरेली में नगर पंचायत सलोन और परशदेपुर में  पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हो चुकी है।  दोनों नगर पंचायत में एक एक मत व नगर पंचायत नसीराबाद में कोई पोस्टल बैलट नहीं था।

09:28 AM, 13-May-2023

लखनऊ: पहले तीन राउंड के बाद भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे


lucknow
– फोटो : amar ujala

लखनऊ में मतणना के तीसरे राउंड में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे हैं। 

09:07 AM, 13-May-2023

अमेठी: पोस्टल बैलेट में आप आगे

अमेठी नगर पंचायत में पोस्टल बैलेट में भाजपा आगे है। भाजपा की अंजू और सपा की जमीरुल को मिले एक-एक मत। आप की रीना जायसवाल को तीन मत मिले। कुल पांच मत पड़े हैं।

09:05 AM, 13-May-2023

अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी

अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी को 6587 और समाजवादी पार्टी के आशीष पांडे दीपू को 2808 वोट मिले।

09:01 AM, 13-May-2023

अंबेडकरनगर: पोस्टल मतों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आगे

– अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में पोस्टल मतों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा आगे। उन्हें 22 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता को 5, बसपा प्रत्याशी सुरेश वर्मा को 5 और सपा की शारदा को 3 मत मिले है।

– टांडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के पोस्टल मत की गिनती में  निर्दल शबाना और बीजेपी के प्रदीप गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर। सपा तीसरे स्थान पर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *