Lucknow: Now Hazratganj will be brightened like this every year, so many lakhs will be spent annually only in

हजरतगंज इलाके का दृश्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


शहर के सबसे प्रमुख बाजार हजरतगंज को चमकाने के लिए एलडीए एक अलग एजेंसी लगाएगा। साफ-सफाई से लेकर छोटी-छोटी कमियों को दूर करने की जिम्मेदारी उसी की होगी। इसी तरह पुराने शहर के हेरिटेज जोन में भी अलग कंपनी को रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी।

Trending Videos

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि कुछ प्रदेशों में प्रमुख बाजारों और हेरिटेज जोन में अलग एजेंसियों को उसके रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। ये एजेंसियां साफ-सफाई, कूड़ा उठान, पेंटिंग के साथ ही मरम्मत के छोटे काम भी खुद ही कर लेती हैं। इससे मरम्मत कार्य में समय नहीं लगता है। हजरतगंज बाजार के लिए इसी तरह की एक कंपनी लगाने की तैयारी है। इसको लेकर बात चल रही है।

वीसी ने बताया कि अभी जो प्रस्ताव आया है, उसके अनुसार हजरतगंज पर सालाना 70 लाख रुपये का खर्च आएगा। वहीं, हेरिटेज जोन में रूमी गेट के आसपास के इलाके रखरखाव पर सालाना करीब तीन करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। चूंकि यहां खर्च ज्यादा है, इसलिए पैसा कहां से आएगा इसपर विचार किया जा रहा है। हुसैनाबाद ट्रस्ट से बातचीत चल रही है। इसके लिए कंपनी को आय के लिए कुछ विकल्प भी दिए जा सकते हैं।

…इधर विधानभवन के आसपास बनेगा ड्रेनेज सिस्टम

विधानभवन के आसपास जलनिकासी के लिए नई व्यवस्थाएं की जाएंगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि यहां भूमिगत ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। अलग से पंपिंग स्टेशन भी बनेगा। इससे इलाके में जलनिकासी की समस्या नहीं आएगी। इस सिस्टम से किसी और इलाके को नहीं जोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस साल बारिश के दौरान विधानभवन के अंदर तक पानी भर गया था।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *