अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र

Updated Thu, 26 Sep 2024 08:13 PM IST

Students drowned in the pond: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां एक तालाब में नहाने गए तीन छात्र डूब गए। अभी यहां रेस्क्यू जारी है। 

 


Lucknow: Pond was made by mining, three students drowned, two missing, three friends had gone to take bath

घटना के बाद जमा लोग।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


सरोजनीनगर के रहीमाबाद इलाके में खनन करके बनाये गए तालाब में बृहस्पतिवार शाम तीन छात्र डूब गए। एक ने किसी तरह खुद बाहर निकल आया, जबकि दो लापता हो गए। गोताखारों की मदद से तलाश करवाने के बाद भी दोनों का पता नहीं चला तब एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। रेस्क्यू जारी है। 

Trending Videos

सरोजनीनगर के विष्णुनगर के रहने वाले दुर्गेश (15) और मुरली विहार के मानस (13) नवीं कक्षा के छात्र हैं। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे कोचिंग पढ़ने गए थे। वापस आने के बाद दोनों अपने अन्य दोस्त के साथ घूमने निकले थे। इस दौरान रहीमाबाद में पंचकुटी के सामने तालाब(खनन किया गया, जहां पानी भर गया) में नहाने लगे। तीनों डूबने लगे। दुर्गेश और मानस डूब गए जबकि उनका दोस्त किसी तरह से बाहर निकल आया। वह वहां से भागकर दोनों के घर पहुंचा और हादसे की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि डूबे दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *