लखनऊ के जानकीपुरम के अभिषेकपुरम इलाके में शनिवार देर रात विधि दुबे (28) मारपीट व दहेज प्रताड़ना से तंग आकर घर की दूसरी मंजिल से कूद गईं। गंभीर हालत में ससुराल वाले उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

सीतापुर रोड के छठामील निवासी विनय मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बहन विधि दुबे (28) का विवाह 27 जनवरी 2024 को हरिओमनगर, कृष्णानगर के शिवम दुबे के साथ किया था। शिवम बीबीडी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। विधि की आठ माह की बच्ची शानवी है। ससुराल वालों से विवाद के बाद विधि पति के साथ अभिषेकपुरम में बिजेन्द्र सिंह के मकान में किराये पर रह रही थीं। विनय के मुताबिक चार अक्तूबर की शाम उनके माता-पिता और चाचा अभिषेकपुरम गए थे। वहां विधि के सास-ससुर और ननद भी थी। 

ये भी पढ़ें – अरबपतियों की लिस्ट: JK सीमेंट परिवार बना दौलत का सिंबल, अलख पांडेय की रिकार्ड तोड़ कमाई; NRI List में भी धमाका



ये भी पढ़ें – सीएम योगी की राजस्व विभाग के अफसरों के साथ बैठक, बोले – फील्ड में तैनाती का आधार केवल परफॉर्मेंस

बातचीत के दौरान सभी ने अधिक दहेज की मांग करते हुए विधि और उनके परिजनों से अभद्रता की। दुखी होकर मायके वाले विधि को समझा-बुझाकर लौट आए। रात करीब 10 बजे विधि ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे बहुत परेशान कर रहे हैं। बातचीत के दौरान फोन कट गया। करीब एक घंटे बाद शिवम ने फोन कर बताया कि विधि छत से गिर गई है। सूचना पर परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने विधि को मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि विनय की तहरीर पर पति शिवम, ससुर ओम प्रकाश दुबे, सास विनीता और ननद प्रियंका के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *