Lucknow: This time the Municipal Corporation will collect 1.5 times more house tax, these two lakh people will

लखनऊ नगर निगम।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


 नगर निगम ने अप्रैल से शुरू हुए इस नए वित्तीय वर्ष में बीते साल की तुलना में करीब डेढ़ गुना गृहकर वसूली का लक्ष्य तय किया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। जिन करीब दो लाख भवनस्वामियों ने बीते साल गृहकर जमा नहीं किया उनसे वसूली के लिए कार्यवाही शुरू करने को कहा गया है। इस बार वसूली का सालाना,मासिक और साप्तहिक लक्ष्य अभी से तय कर दिया गया है।

Trending Videos

बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर निगम ने (अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक) करीब 580 करोड़ रुपये गृहकर वसूला था जोकि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 150 करोड़ रुपये अधिक था। हालांकि लक्ष्य 1000 करोड़ का तत्कालीन नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने तय किया था। करीब एक महीने पहले इंद्रजीत सिंह का तबादला हो गया और अब उनकी जगह नए नगर आयुक्त गौरव कुमार आए हैं। जिन्होंने वसूली को लेकर 900 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है हालांकि नए साल के बजट में गृहकर वसूली का लक्ष्य 683 करोड़ रुपये तय किया है। ऐसे में जो लक्ष्य नगर आयुक्त ने तय किया है वह बजट में दिए गए लक्ष्य से अधिक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें