Lucknow: Three pro-Khalistan terrorists arrested in Ayodhya

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार


अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है। एटीएस और आईबी के अधिकारी तीनों से पूछताछ कर रहे हैं। शुरुआती जांच में तीनों के राजस्थान के सीकर का निवासी होने की जानकारी मिली है, जिसे राजस्थान पुलिस से सत्यापित कराया जा रहा है। 

बता दें कि अयोध्या में पैनी निगाह रख रहीं केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने एटीएस को दो संदिग्धों के मौजूद होने की सूचना दी थी, जिसके बाद एटीएस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एजेंसी ने दोनों के कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी आतंकियों का करीबी होने के सुराग मिलने के बाद एटीएस को आगाह किया था। 

किस संगठन से जुड़े हैं, जुटा रहे जानकारी : डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वह किस संगठन से जुड़े हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *