Lucknow: Traffic will be changed on August 26 due to Chehallum procession, know which routes to avoid

कल बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


चेहल्लुम के जुलूस के कारण 26 अगस्त को सुबह 11 बजे से पुराने लखनऊ में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। बदलाव जुलूस के समापन तक जारी रहेगा। जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा तिराहा, हैदरगंज, बुलाकी अड्डा तिराहा, मिल एरिया चौकी, एवरेडी तिराहा होते हुए कर्बला तालकटोरा पर संपन्न होगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को प्रतिबंधित मार्ग से निकलवाएगी। शहर में यात्रा प्लान करने से पहले यह जान लें कि कल किन रास्तों से जा सकेंगे और कौन से रास्ते बैन होंगे। 

Trending Videos

ट्रैफिक में होगा यह बदलाव 

– टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी वाहन नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, सआदतगंज होकर जा सकेंगे।

– कमला नेहरू क्राॅसिंग चौराहा से कोई भी वाहन नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये मेडिकल काॅलेज, चौक होकर जा सकेंगे।

– रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर से वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन मेडिकल काॅलेज या नाका की ओर होकर जाएंगे।

– नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर से कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। वाहन रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।

– हैदरगंज तिराहा से कोई भी वाहन नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन ऐशबाग होकर जा सकेंगे।

– बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी वाहन हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जा सकेगा।

– मिल एरिया तिराहे से वाहन बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये राजाजीपुरम होकर जाएंगे।

– एवरेडी तिराहे से वाहन मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये भूसामंडी, मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे।

– रणजीत सिंह बिल्डिंग तिराहे से वाहन एवरेडी या विक्रम काॅटन मिल, कर्बला तालकटोरा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।

– आलमबाग की ओर से आने वाले वाहन लंगड़ा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम कॉटन मिल, एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इधर से आने वाले वाहन सूर्यनगर, राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएंगे।

– विक्रम काॅटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवरेडी तिराहे की ओर से वाहन नहीं जा सकेंगे। ये लंगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर, राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जाएंगे।

– ब्लाॅक-ए राजाजीपुरम तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर जाएंगे।

– भूसामंडी तिराहे से एवरेडी तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जाएंगे।

– मवैया तिराहे से मवैया ओवरब्रिज की ओर से आने वाले वाहन एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेंगे। यह आलमबाग सूर्यनगर होकर जाएंगे।

– जुलूस के मार्ग पर सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *