
69000 शिक्षक भर्ती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
69000 सहायक शिक्षक भर्ती में 19000 सीटों पर हुए आरक्षण गड़बड़ी से वंचित आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर घेराव करने की कोशिश की। अभ्यर्थी गेट के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। इनके गेट के पास पहुंचते ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद इन्हें खींचकर वहां से हटाया गया। इस प्रक्रिया में पुलिस को बल का प्रयोग भी करना पड़ा।
