लखनऊ में सरोजनीनगर के अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में गुटखा फैक्टरी के दूसरे तल पर अचानक आग लग गई। इस दौरान 300 कर्मचारी काम कर रहे थे। धुएं के चलते पांच कर्मचारी फंस गए।
{“_id”:”66efb3506e1bccfbad0b74d8″,”slug”:”lucknwo-news-fire-broke-out-in-gutkha-factory-five-employees-trapped-2024-09-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknwo News : गुटखा फैक्टरी में लगी आग, पांच कर्मचारी फंसे, हादसे के वक्त 300 लोग कर रहे थे काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आग बुझाते दमकलकर्मी
– फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सरोजनीनगर के अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में गुटखा फैक्टरी के दूसरे तल पर शनिवार रात 9:20 बजे अचानक आग लग गई। इस दौरान 300 कर्मचारी काम कर रहे थे। धुएं के चलते पांच कर्मचारी फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने फंसे हुए कर्मचारियों को सकुशल निकाल लिया। इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर लगाकर अंदर घुसे और आग बुझाने का काम शुरू किया। छह दमकल की मदद से डेढ़ घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।
अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में कैपेई पाउचेज प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक फैक्टरी है। इस फैक्टरी में दो अलग-अलग ब्रांड के गुटखा बनाया जाता है। हादसे के वक्त दूसरे तल पर कच्चा माल हीटर से सुखाया जा रहा था। एडिशनल इंस्पेक्टर अनवर खान ने बताया कि फैक्टरी समीर मित्तल की है। आशंका है कि दूसरे तल पर हीटर में हुए शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी।