mad man madly in love killed school going girl by slitting her throat In Balrampur

रोते बिलखते परिजन
– फोटो : संवाद

विस्तार


यूपी के बलरामपुर में शनिवार को स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा की रास्ते में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गांव के ही युवक ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। 

Trending Videos

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। यहां 16 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ में पढ़ाई करती है। रोज की तरह वह शनिवार की सुबह घर से साइकिल से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे रोका। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक चाकू से उसका गला रेत दिया। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। 

लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ा

आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। खबर मिली तो परिजन भागकर पहुंचे। उसे तत्काल चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। जानकारी पुलिस को दी। 

प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम देने की बात बताई

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम देने की बात उसने बताई है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद है। जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें