मोहनलालगंज। पूरनपुर विद्युत उपकेंद्र के इलाके की अवैध प्लॉटिंग में बिजली कनेक्शन देने का एसडीओ ने पहले वीडियो बनवाया। बाद में नियमों को दरकिनार कर दिए गए कनेक्शनों की जांच कराने के बजाय वीडियो वाले मोबाइल फोन को ही गायब कर दिया। संविदाकर्मी ने फोन वापस मांगा तो उसे नौकरी से हटा दिया। यह आरोप संविदाकर्मी सचिन ने थानाध्यक्ष सुशांत गोल्फ सिटी एवं सेवई चौकी प्रभारी को शिकायत पत्र देकर लगाया है। इधर, शिकायत पर मोहनलालगंज खंड के एक्सईएन ने प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।
Trending Videos
शिकायती पत्र के मुताबिक, मंगलवार को अमेठी एसडीओ संतोष कुशवाहा उपकेंद्र ऑपरेटर सहित पूरी टीम को पूरनपुर उपकेंद्र इलाके में सेवई स्थित प्लाटिंग एरिया की चेकिंग करने अपने साथ ले गए थे। प्लाटिंग में बने घरों के बिजली कनेक्शनों में गड़बड़ी मिलने पर एसडीओ ने संविदाकर्मी सचिन को वीडियो बनाने को कहा। सचिन ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाए तो एसडीओ ने फोन ले लिया। बाद में सचिन ने एसडीओ से फोन वापस मांगा तो उसे नौकरी से निकाल दिया। संविदाकर्मी का आरोप है कि प्लॉटिंग एरिया में मिली गड़बड़ी छिपाने के लिए उसका फोन गायब किया गया है। एक्सईएन श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एसडीओ का दावा है कि उसने सचिन का फोन वापस कर दिया है। यह भी पता चला है कि सचिन को काफी पहले ही संविदा पद से हटाया जा चुका था। ऐसे एसडीओ उसे अपने साथ कैसे ले गए थे? फिर भी आरोप एवं प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद