संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 May 2025 02:32 AM IST

स्नैप चैट से की दोस्ती, हनी ट्रैप कर विधि के छात्र से वसूली
{“_id”:”68265658e457272995069d99″,”slug”:”made-friendship-through-snap-chat-honey-trapped-and-extorted-money-from-law-student-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1206075-2025-05-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: स्नैप चैट से की दोस्ती, हनी ट्रैप कर विधि के छात्र से वसूली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 May 2025 02:32 AM IST

स्नैप चैट से की दोस्ती, हनी ट्रैप कर विधि के छात्र से वसूली
लखनऊ। स्नैप चैट से दोस्ती कर युवती ने एक विधि छात्र को झांसे में लिया। इसके बाद हनी ट्रैप में फंसाकर 10 हजार रुपये वसूले। यही नहीं, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और बदले में 51 लाख रुपये मांगे। परेशान होकर छात्र ने डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव से की। इसके बाद चौक थाने में आरोपी युवती सुम्बुल कमाल और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। छात्र के चाचा सभासद हैं।
चौक निवासी विधि छात्र का आरोप है कि दो माह पहले उसके पास स्नैप चैट आईडी पर सुम्बुल कमाल नाम से रिक्वेस्ट आई थी। दोनों में बातचीत होन लगी। सुम्बुल ने बताया कि वह नेशनल कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। 11 फरवरी को छात्र मां के साथ खरीदारी करने निकला था। इस दौरान युवती ने उसे मेसेज किया और कहा कि उसे भी लॉ की पढ़ाई करनी है। युवती ने मिलने के लिए कहा। छात्र मां को बाजार में छोड़ने के बाद युवती से मिलने पहुंचा। युवती पहले से इंतजार कर रही थी। छात्र को देखकर वह कार में बैठ गई। इसके बाद दोनों जेबीपी लॉन की तरफ चले गए।
आरोप है कि पार्किंग में पहुंचने पर युवती ने कपड़े उतार दिए। छात्र कुछ समझ पाता युवती के कुछ परिचित वहां आ गए और वीडियो बनाने लगे। युवती के साथियों ने छात्र को धमकी दी और 10 हजार रुपये वसूले। इसके बाद युवती के साथ चले गए। घटना के 15 दिन बाद छात्र के पास व्हाट्स एप पर मेसेज आया और 51 लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियो छात्र के पिता को भेज दी। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।