Made video rape victim, silenced her by talking about marriage, filed case when she refused

महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। इस वीडियो के जरिये आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने तंग आकर पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा कर शांत करा दिया। कई साल बीतने के बाद भी शादी नहीं की तो पीड़िता ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि कई साल पहले सिविल लाइंस के महलकपुर निजामपुर निवासी अरुण कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, तब आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। आरोपी इसी वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 

आठ अक्तूबर की रात करीब 11 बजे गांव से बाहर ले गया और दुष्कर्म किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी भड़क गया और पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, लेकिन किसी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया।

चार नवंबर की शाम सात बजे वह घर के पीछे थी तभी आरोपी आ गया और उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर उसे जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें