Prayagraj CM Yogi Adityanath offers prayer at Sangam and reviews preparations of Magh Mela

सीएम योगी ने की संगम पर की पूजा
– फोटो : ANI

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संगम पर गंगा पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और आगामी माघ मेले की तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। 

Trending Videos

मुख्यमंत्री का आगमन पूर्वाह्न 10.30 बजे हुआ, जिसके बाद सीएम योगी विधायक हर्षवर्धन वाजपेई के आवास पर पहुंचे। यहां पवनसुत हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में भी भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

संगम पर गंगा पूजन और मेले की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंगा पूजन कार्यक्रम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। संगम के बीच एक छोटी फ्लोटिंग जेटी (तैरता हुआ घाट) का निर्माण किया गया, जिससे गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सामान्य दिनों की भांति स्नान कर सकें। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *