09:53 AM, 03-Jan-2026

पौष पूर्णिमा स्नान पर 25 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान

पौष पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार देर रात तक लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच गए। मेला क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति रही। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल दिया। पौष पूर्णिमा स्नान को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।

09:49 AM, 03-Jan-2026

Magh Mela 2026 Live: संगम में आस्था का सैलाब… पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु; मुख्य स्नान जारी

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान जारी है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले पर 25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान है। 

गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पावन संगम स्थल पर पौष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार की अलसुबह से ही लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें