08:06 AM, 01-Feb-2026
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ी
संगम नोज से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे अमर उजाला के वरिष्ठ रिपोर्टर मुनेंद्र वाजपेई के मुताबिक सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ने लगी थी। सुबह छह बजे तक लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान कर चुके थे।
07:46 AM, 01-Feb-2026
प्रयागराज त्रिवेणी पर आस्था का महासागर
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः बेला से ही अपार श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान एवं पूजा-अर्चना शुरू की। अब तक लगभग 60 लाख श्रद्धालु संगम में पावन डुबकी लगाकर भारत की सनातन संस्कृति एवं परंपराओं का साक्षात् दर्शन करा चुके हैं। सनातन परंपराओं का पालन करते कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का यह विहंगम दृश्य आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत है।
07:43 AM, 01-Feb-2026
Magh Purnima 2026 Live: त्रिवेणी पर आस्था का महासागर, 6 बजे तक करीब 60 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का दावा
प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने वालों का संगम नोज का तांता अलसुबह ही लग गया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ पूरे माघ माह कल्पवास करने वाले श्रद्धालु आज माघ पूर्णिमा का स्नान कर अपने घरों की ओर प्रस्थान करेंगे। संगम घाट पर एटीएस भी तैनात है।
