Maha Aarti performed in Parshuram temple with 11 thousand lamps

परशुराम जन्मोत्सव पर महाआरती में आरती करते महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज व अन्य
– फोटो : संवाद

विस्तार


भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट एवं परशुराम सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आसना स्थित निर्माणाधीन मंदिर पर परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां 11000 दीपों से महाआरती की गई।

संस्थापक अध्यक्ष पीसी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अतुल कटारा एवम सुभ्रा कटारा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर पूर्णानंदपुरी रहे। आचार्य गौरव शास्त्री, शिवम व्यास, माधव पंडित, उत्कर्ष अग्निहोत्री, मनोज उपाध्याय, रिशु उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। 

10 मई की सुबह पं प्रमोद भारद्वाज ने भगवान परशुराम का अभिषेक कराया। जिसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और हवन किया गया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक इं केसी शर्मा, अजीत सिंह, विधायक अनिल पाराशर, बीएल शर्मा, महासचिव डॉ. एनके शर्मा, कोषाध्यक्ष यतीश सारस्वत, मानस जिंदल, शिखा शर्मा, अंजू शर्मा, मयंक उपाध्याय, महेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *