04:15 AM, 29-Jan-2025

मौन स्नान का मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 5:25 से सुबह 6:18 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त : दोपहर 2:22 से 3:05 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त : शाम 5:15 से 6:15 बजे तक

04:09 AM, 29-Jan-2025

महानिर्वाणी अखाड़े के संत संगम की ओर रवाना

मौनी अमावस्या के मौके पर महानिर्वाणी अखाड़े के संत अमृत स्नान के लिए संगम पर पहुंच रहे हैं। 

04:05 AM, 29-Jan-2025

घायलों को पहुंचाया जा रहा है अस्पताल

हताहतों को 50 से अधिक एंबुलेंस की मदद से सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया है। कई घायलों को मोटरसाइकिल से भी लोगों ने पहुंचाया है। 

03:11 AM, 29-Jan-2025

दुर्लभ संयोग…सर्वसिद्धियों की प्रदाता बनेगी मौन डुबकी

महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। पहली बार चतुष्पदीय महायोग में संगम की पावन धारा में डुबकी सर्वसिद्धियों की प्रदाता बनेगी। चार रूपों में ग्रहों की स्थितियां महायोग बना रही हैं। बुधादित्य योग के साथ सर्वसिद्धि योग में पुण्य की डुबकी लगेगी। चंद्रमा और सूर्य दोनों ग्रहों की एकसाथ युति मकर राशि में होगी। साथ ही गुरु भी वृषभ राशि में गोचर करते रहेंगे। इसके अलावा बिगड़े कार्यों को बनाने वाला बुधादित्य योग के साथ ही सिद्धि योग भी बन रहा है। इस योग में किए गए सभी कार्य सफल सिद्ध होंगे। अन्न, वस्त्र, फल के अलावा मनपसंद वस्तुओं के दान का फलित कई गुना अधिक होगा। 

03:11 AM, 29-Jan-2025

संगम के पास पहुंचीं एंबुलेंस 

घटना की सूचना पर कई एंबुलेंस की गाड़ियां संगम के पास पहुंच गई हैं।

03:07 AM, 29-Jan-2025

मेले में भगदड़

मौनी अमावस्या पर संगम तट के पास भगदड़ की खबर है। अपुष्ट सूत्र बताते हैं कि कई हताहत हुए हैं और राहत तथा बचाव कार्य शुरू हो गया है। 

02:52 AM, 29-Jan-2025

सुबह 4 बजे संगंम की ओर निकलेंगे महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के संत

सुबह 4 बजे महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के संत अपने शिविर से संगम के लिए निकलेंगे और 5 बजे संगम पहुंच जाएंगे। दोनों अखाड़ों के संत 40 मिनट में स्नान कर वापस शिविर के लिए रवाना होंगे। 

02:12 AM, 29-Jan-2025

डीआईजी की अपील

कुम्भ मेला डीआईजी वैभव कृष्ण ने दिनांक 28-01-2025 को मौनी अमावस्या पवित्र स्नान की शुभकामना देते हुए, शुभ मुहूर्त की जानकारी श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों को दी और उनसे अपील की गई कि सभी श्रद्धालु एवं स्नानार्थी अपने नजदीकी घाट पर स्नान करके अपने-अपने गंतव्यों को रवाना हो जाएं। चूंकि मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान पर करोड़ों श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों के घाट पर आकर स्नान करने की सम्भावना है अतः श्रद्धालु स्नान करके घाट पर रात में न रुकें और न ही अपना सामान वहां पर छोड़ें ताकि बाद में आने वाले श्रद्धालुओं को भी शुभ मुहूर्त में स्नान करने का अवसर मिल सके ।

01:55 AM, 29-Jan-2025

आज सबसे बड़ा स्नान


आज सबसे बड़ा स्नान
– फोटो : अमर उजाला

मौनी अमावस्या के मौके पर आज होने वाले अमृत स्नान को सबसे बड़ा स्नान माना जा रहा है। उम्मीद है कि आज 10 करोड़ लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। 

12:01 AM, 29-Jan-2025

Mahakumbh 2025 Live: मौनी अमावस्या पर श्रद्धा का सैलाब, दुर्लभ संयोग में पावन स्नान; पहली बार चतुष्पदीय महायोग

धर्म, संस्कृति और आस्था के महापर्व महाकुम्भ 2025 का आज दूसरा अमृत स्नान है। मौनी अमावस्या की पावन तिथि के कारण यह स्नान और भी विशेष हो जाता है। मान्यता अनुसार आज के दिन मां गंगा में स्नान करने के लिए गृहों की स्थिति सबसे अनुकूल होती है। आज के दिन गंगा में स्नान करने से श्रद्धालुओं को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या पर आधी रात से ही मौन डुबकी शुरू हो चुकी है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें