12:17 PM, 18-Feb-2025
‘व्यवस्थाएं अद्भुत और अकल्पनीय हैं’
प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने महाकुंभ 2025 में शामिल होने पर कहा कि “भारत का जो सनातन धर्म है और उसमें श्रद्धा रखने वाले लोग हैं उनके लिए यह बहुत अलौकिक अनुभव है। इतनी बड़ी संख्या में करोड़ों लोग यहां आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो व्यवस्थाएं की हैं वह अद्भुत और अकल्पनीय हैं… लगभग सभी लोग व्यवस्थित तौर पर इसमें शामिल हो रहे हैं जो भारत के सनातन धर्म के बल को दिखाता है…”
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने #MahaKumbh2025 में शामिल होने पर कहा, “भारत का जो सनातन धर्म है और उसमें श्रद्धा रखने वाले लोग हैं उनके लिए यह बहुत अलौकिक अनुभव है। इतनी बड़ी संख्या में, करोड़ों-करोड़ों लोग यहां आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र… pic.twitter.com/M1haR7Ikgk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2025
11:56 AM, 18-Feb-2025
सिर पर गठरी और कंधे पर झोला
संगम के घाटों पर हर तरफ स्नानार्थी ही नजर आ रहे थे। सिर पर गठरी और कंधे पर झोला-बोरा लिए लोग संगम की ओर बढ़ते रहे। रास्ते भर जय गंगा मैया, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष के बीच दिन भर डुबकी लगती रही। भीड़ के बीच संगम जाने वाले मार्गों पर शहर के लोगों ने भी श्रद्धालुओं की मदद और सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसर अतिरिक्त सजगता बरत रहे हैं। आस्था – भक्ति की लहरों के बीच संगम से शहर तक कहीं तिल रखने की जगह नहीं बची। सड़कें पैक हुईं तो संगम की राह पकड़ने के लिए लोगों ने गलियों का रुख कर लिया।
11:38 AM, 18-Feb-2025
तीन चरणों में बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया
प्रयागराज जंक्शन के सभी 10 प्लेटफार्मों पर तिल रखने की जगह नहीं बची तो घंटे-घंटे भर के लिए इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश रोका जाने लगा। सभी रूटों को वन वे करना पड़ गया। अंदावा, नैनी और फाफामऊ के अलावा कोखराज के रूट पर तीन चरणों में बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया जाने लगा। मेला प्रशासन की ओर से घाटों पर भीड़ न लगाने की लगातार अपील की जाती रही।
11:28 AM, 18-Feb-2025
अब तक 54.31 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
सोमवार को संगम जाने वाले सभी रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गए। अमृतमयी त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी के लिए एक लय में रात तक भक्ति की लहरें हिचकोले खाती रहीं। मेला प्रशासन ने शाम आठ बजे तक 1.35 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का दावा किया। अब तक के महाकुंभ में कुल 54.31 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
11:25 AM, 18-Feb-2025
संगम पर भक्ति का अनंत प्रवाह
महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए आस्था का भक्ति का प्रवाह लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार की देर शाम संगम पर फिर लाखों श्रद्धालु पहुंच गए। दिन रात रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर आस्थावानों का तांता लगा रहा। संगम जाने वाली सड़कों पर हर तरफ जन ज्वार नजर आने लगा।
08:56 AM, 18-Feb-2025
Mahakumbh 2025 Live: पवित्र स्नान के लिए महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आना जारी, अब तक 54 करोड़ ने लगाई डुबकी
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का महाकुंभ मेला क्षेत्र में आना जारी है। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के घाटों पर श्रद्धालु महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ 2025 के पहले 36 दिनों में 54 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है, जो दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम है।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | Drone visuals from the Ghats of Triveni Sangam in Prayagraj as people continue to take a holy dip in #MahaKumbh2025
Over 54 crore devotees have taken a holy dip in the first 36 days of the 45-day-long #MahaKumbh2025, the world’s largest human… pic.twitter.com/4uJ1vqXPPa
— ANI (@ANI) February 18, 2025