
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ नगर बुधवार को लगातार दूसरे दिन दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला नगर रहा। बुधवार को करीब आठ करोड़ लोगों ने मौनी अमावस्या पर्व पर गंगा में डुबकी लगाई। विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला नगर टोक्यो है। इसकी आबादी 3.74 करोड़ है। वहीं, महाकुंभ नगर में दिन में 12 बजे तक ही 4.24 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। वहीं, रात आठ बजे तक यह आंकड़ा 7.64 करोड़ पहुंच गया। जबकि संगम व अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। मंगलवार को भी पांच करोड़ लोगों ने स्नान किया था। इस तरह से महाकुंभ नगर लगातार दो दिन विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला नगर रहा।