सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा कस्बे के एक युवक पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण करने और उसके परिजन द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
युवती का आरोप है कि सिसवा कस्बे के युवक ने 15 जनवरी को उसे शादी का झांसा देकर नशीला पेय पिलाया वशारीरिक शोषण किया। उसके बाद शादी के लिए वादा कर के कई बार शोषण किया। दबाव बनाने पर पांच सितंबर को शादी के लिए पंजीकरण करा दिया लकिन उसके बाद युवक मुकरने लगा और उसके पिता और भाई धमकी देने लगे।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेमी गौरव, उसके भाई राघव व पिता सतीश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
