Mahoba News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा कानपुर-सागर हाईवे पर गढ़ी मलहरा के पास हुआ।
{“_id”:”67338588b5bc393ab80e81a2″,”slug”:”mahoba-two-youth-killed-in-bike-collision-two-including-a-teenager-injured-2024-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahoba: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, किशोरी समेत दो घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक कुलदीप तिवारी
– फोटो : अमर उजाला
कानपुर-सागर हाईवे पर मध्यप्रदेश की सीमा में गढ़ी मलहरा के पास बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। थाना श्रीनगर के भंडरा गांव निवासी कुलदीप तिवारी (22) अपने साथी मनीष तिवारी (24) के साथ बाइक से मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर गया था। मंगलवार की दोपहर दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी हाईवे पर गढ़ी मलहरा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
इससे एक बाइक में सवार कुलदीप की मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक चालक राहुल चौहान (25) निवासी गढ़ी मलहरा ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनीष तिवारी व दूसरी बाइक पर सवार किशोरी दिव्या (13) को जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदक्षियों ने बताया कि बाइकों की रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटा के करीब थी, इससे हादसा हुआ।