विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम साइकिल सवार पल्लेदार को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पल्लेदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहा था। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला शीशिया गांव निवासी जगमोहन उर्फ राजेश (58) शहर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर पल्लेदारी का काम करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम को जगमोहन साइकिल से गांव वापस लौट रहे थे। शाम करीब 8 बजे खरपरी बंबा के पास किसी वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: सीसीटीवी ने पकड़वाए अधिवक्ता के घर से पिस्टल और जेवर चुराने वाले, आरोपी निकले सगे भाई
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन ओर चालक की तलाश कर रही है।
