Bolero riding constable died while Excise Inspector injured after colliding with canter in Mainpuri

Mainpuri News: आगे चल रहे कैंटर में घुसी बोलेरो, कांस्टेबल की मौत, आबकारी निरीक्षक घायल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह बोलेरो आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं आबकारी निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया।

हादसा करहल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 81.100 किमी पर हुआ। यहां बोलेरो आगे चल रहे डंपर में जा टकराई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- पातालकोट एक्सप्रेस हादसा: धमाके के साथ टपकी थीं तरल पदार्थ की बूंदें… और जलने लगी बोगियां; टीम कर रही जांच

कार में सवार आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार निवासी सुकृति, सोनभद्र हाल निवासी शामली और शामली में तैनात हेड कांस्टेबल दीपक कुमार निवासी फजलपुर थाना बिनौली बागपत हाल निवासी शारदा नगर सहारनपुर को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। 

यह भी पढ़ेंः- श्रीराम मंदिर निर्माण: जाति मजहब से दूर होकर श्रीराम के काम में जुटे मुस्लिम, पत्थरों पर उकेर रहे आकर्षक शिल्प

यहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कांस्टेबल की मौत की सूचना पुलिस ने परिजन को दी। वहीं आबकारी निरीक्षक के परिजन को भी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कांस्टेबल और आबकारी निरीक्षक शामली से लखनऊ जा रहे थे। उनका परिवार लखनऊ में ही रह रहा है।

घटना के बाद अचानक बोलेरो में लगी आग

घटनास्थल पर घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाने के बाद पुलिस हाइड्रा से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो केा निकाल रही थी। जैसे ही बोलेरो को कुछ दूर पर खींच कर लाया गया। तभी अचानक उसमें आग लग गई। बोलेरो धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बोलेरो में लगी आग को बुझाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें