mainpuri news bhogaun lady death misteriously



भोगांव। नगला पाठ की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गांव में खुदकुशी किए जाने की चर्चा है, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शादी के तीन साल बीतने के बाद भी कोई संतान नहीं थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।थाना क्षेत्र के गांव नगला पाठ निवासी अर्पित लोधी की शादी तीन साल पहले भवानीनगर दानचोरा थाना भोगांव निवासी आकांक्षा लोधी के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की रात परिजन आकांक्षा को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। चर्चा है कि शादी के तीन साल होने के बाद भी दंपती के कोई संतान नहीं थी। जिस वजह से आकांक्षा परेशान रहती थी। संभवत: इसी वजह से खुदकुशी कर ली। हालांकि अभी मौत की वजह को लेकर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि अभी उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

loader



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें