mainpuri news ghiror anti encrouchment action

कब्जा की गई जमीन से कच्ची ईंट नष्ट करता बुलडोजर
– फोटो : samvad


loader



मैनपुरी। तहसील घिरोर क्षेत्र के गांव अचलपुर में ग्राम सभा की भूमि पर जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने कब्जा कर लिया था। शिकायत के बाद रविवार को तहसीलदार ने टीम के साथ बुलडोजर चलवाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई। तहसीलदार ने बताया कि करीब एक हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई है।गांव अचलपुर में गाटा संख्या 2264 जंगलात ग्राम सभा के नाम दर्ज हैं। उक्त जमीन पर भट्ठा संचालन के लिए जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने कब्जा कर लिया था। वहां पर ईंट पाथे जाने का काम किया जा रहा था। उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी। जिस पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे। रविवार को तहसीलदार घिरोर कमलेश कुमार टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बुलडोजर से जमीन पर पाथी गई ईंट को नष्ट कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि जांच के दौरान जमीन ग्राम सभा की पाई गई। कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाया गया है। तहसीलदार ने बताया कि उक्त जमीन पर जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह यादव के पुत्र सुनील कुमार का कब्जा था। उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। कार्रवाई के दौरान वह भी मौके पर मौजूद थे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें