mainpuri news road accident death syam singh

फोटो2 मृतक श्याम सिंह का फाइल फोटो



भोगांव। रेलवे क्रॉसिंग के पास मैनपुरी भोगांव मार्ग पर शुक्रवार दोपहर डिवाइडर से टकराने के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में गांव सिवाई के रहने वाले वृद्ध की मौत हो गई। वह कस्बा स्थित बैंक से घर वापस लौट रहे थे, तीन अन्य यात्रियों को मामूली चोट लगी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।थाना क्षेत्र के गांव सिवाई निवासी श्याम सिंह (75) शुक्रवार सुबह कस्बा स्थित बैंक में खाते की केवाईसी कराने के लिए गए थे। दोपहर के समय वह ऑटो में बैठ कर गांव सिवाई लौट रहे थे। जब मैनपुरी भोगांव मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे। तभी चालक संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकरा कर मार्ग पर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्रित हो गए। इस बीच चालक वहां से भाग निकला, लोगों ने गंभीर घायल श्याम सिंह को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। देर रात मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय श्याम सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें