
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाईपास पर बुधवार की देर रात करीब 11 बजे हादसा हुआ। आजमगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ को जा रही रोडवेज की बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में जा गिरी। घटना में बस में सवार दस लोगों सहित ड्राइवर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले जाया गया। जहां सभी का उपचार जारी है।
Trending Videos
