
कपड़ा शोरूम में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमला नगर क्षेत्र स्थित कपड़ा शोरूम में सुबह-सुबह आग लग गई। आग उस समय फैली जब शोरूम खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। जैसे ही शटर उठाने के बाद बिजली का स्विच ऑन किया, तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और आग फैल गई। शोरूम मालिक का दावा है कि आग में करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कपड़ा शोरूम में आग लगने की सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कमला नगर के मुख्य बाजार में अनुभव वर्मा का डी-कोट फैशन के नाम से कपड़ा शोरूम है। बताया गया है कि आज सुबह जब कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे, तभी ये हादसा हुआ। कर्मचारी ने शोरूम का शटर उठाने के बाद जैसे ही बिजली का स्विच ऑन किया, तभी शॉट सर्किट हुआ। कर्मचारी कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग तेजी से फैल गई।
आग की विकरालता को देख कर्मचारी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही शोरूम मालिक और फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
