major news of varanasi in one click young man was breathing died 88 thousand rupees swindled

वाराणसी की प्रमुख खबरें।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सिटी रेलवे स्टेशन के समीप बीती शाम बाइक खड़ा कर एक युवक तेजी से सांस ले रहा था। समीप से गुजरे एक अधिवक्ता युवक को तत्काल नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

अंबेडकर नगर जिले के तिवारीपुर, कटेहरी के रहने वाले देवेंद्र तिवारी का पुत्र आदर्श तिवारी (20) बीएचयू के कला संकाय में स्नातक का छात्र था। आदर्श की परिचित कवियित्री आकृति विद्या अर्पण गोरखपुर जा रहीं थीं। इस पर वह उन्हें बाइक से सिटी रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। 

आदर्श बाइक लेकर स्टेशन परिसर से बाहर निकला तो उसे कुछ अजीब सा लगा और वह बाइक खड़ा कर तेजी से सांस लेने लगा। उसी दौरान आदर्श के पास से नारायण दीक्षित गली, ब्रह्मा घाट निवासी अधिवक्ता राम सजीवन पांडेय गुजरे। भीड़ से घिरे आदर्श को तत्काल समीप के निजी अस्पताल ले गए। 

अस्पताल में डॉक्टर ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता की सूचना पर पुलिस पहुंची। जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें