Makar Sankranti 2024 Flood of faith gathered in Gorakhnath temple CM Yogi offered Khichdi in Brahma Muhurta

सीएम योगी ने ब्रह्म मुहूर्त में चढ़ाई खिचड़ी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मकर संक्रांति पर्व पर गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालु भोर से ही कतार में लग गए। मंदिर का कपाट खुलते ही गुरु गोरखनाथ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भोर से शुरू हुई कतार देर शाम तक बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में तीन बजे गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ ने विधिवत पूजा और आरती की। इसके बाद मंदिर की तरफ से देश के कल्याण और सुख समृद्धि की कामना को लेकर गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई गई। इसके बाद नेपाल राज परिवार की तरफ से नेपाल राष्ट्र की कामना और कल्याण को लेकर श्रीनाथ जी को खिचड़ी अर्पित की गई। 

इसके बाद मंदिर का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही गुरु गोरखनाथ के जयकारे के साथ दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात आदि राज्यों के अलावा भारी संख्या में नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाया। बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भी भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों ने खिचड़ी चढ़ाना शुरू किया यह क्रम देर रात तक चलता रहेगा।

भक्तों के लिए रास्ते में कैंप बाटा खिचड़ी का प्रसाद

मंदिर में गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ा कर पुण्य कमाया तो बहुत से लोगों ने भक्तों की सेवा में अपने को लगाया। वह इसे ही पुनीत कार्य मान रहे थे। इस नाते सड़क के किराने पंडाल लगाकर खिचड़ी बनवाई और श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खिलाया। मंदिर के अंदर काफी संख्या में लोगों ने खिचड़ी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। वहीं कुछ लोगों ने मंदिर आने वाले भक्तों के लिए सड़क किनारे पंडाल लगाकर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। कई लोग भक्तों को प्रसाद के लिए बुलाते नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें