आगरा की विजय नगर कॉलोनी में लिफ्ट गिर गई। इसमें फंसे पिता-पुत्र घायल हो गए। गनीमत ये रही कि दोनों को अधिक चोट नहीं आई। पीड़ित ने सोसाइटी के स्वघोषित अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।  

 


Malfunctioning lift fell down in Agra father and son injured

लिफ्ट।
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


आगरा की विजय नगर की वरदान होम्स सोसाइटी में लगी लिफ्ट के खराब होकर गिरने से इसमें फंसे पिता-पुत्र चोटिल हो गए। फ्लैट नंबर ए-501-502 निवासी रवि अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Trending Videos

पीड़ित ने बताया कि शनिवार को वह पुत्र आयुष अग्रवाल को लेकर इलाज के लिए लिफ्ट से जा रहे थे। लिफ्ट खराब होकर झटके से गिर गई। इससे उन दोनों को चोटें आईं। उन्होंने सोसाइटी के स्वघोषित अध्यक्ष अजय तोषनीवाल पर लिफ्ट खराब होने की शिकायत को अनदेखा करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने शिकायत में कहा कि सोसाइटी के मासिक चंदे के धन का निजी स्वार्थ में उपयोग हो रहा है। वरदान होम्स की सभी लिफ्ट जर्जर हालत में हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां कोई कैमरा भी नहीं है। सोसाइटी की जमीन पर अवैध हॉल का निर्माण और अवैध पार्किंग भी बना दी गई है। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों के पांच साल से बंद होने के आरोप लगाए और कहा कि पांच साल से चुनाव नहीं हुए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *