
{“_id”:”68c86d8181009c32160857f3″,”slug”:”man-arrested-for-assaulting-a-drunk-person-orai-news-c-224-1-ori1005-134658-2025-09-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: नशे में धुत होकर मारपीट करने वाला गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जालौन। शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी रिषभ कुमार सोमवार की सुबह शराब के नशे में मोहल्ले में खड़ा होकर आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता करते गाली, गलौज कर रहा था। जब कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो वह मारपीट करने लगा। मोहल्ले के लोगों ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। (संवाद)