
{“_id”:”692a08bb1d212b70d90ef999″,”slug”:”man-arrested-for-beating-woman-advocate-jhansi-news-c-11-1-jhs1037-689511-2025-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: महिला अधिवक्ता को पीटने वाला नामजद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। बिना इजाजत वकालतनामा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला अधिवक्ता को पीटने के आरोप में नवाबाद थाने में उल्दन निवासी बृजराज ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि चकबंदी के एक मामले में उससे बिना पूछे ही बृजराज ने उसका वकालतनामा लगा दिया। इसका पता चलने पर उनके विरोध करने से बृजराज ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ब्यूरो